पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका से दी जलियांवाला बाग कांड की प्रस्तुति

स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका से दी जलियांवाला बाग कांड की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी |दिल्ली पब्लिक स्कूल में विशेष सभा के अंतर्गत बैसाखी पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने लोकगीतों, नृत्यों, कविताओं व भाषण के माध्यम से इस त्योहार के प्रति हर्ष, उल्लास, उमंग प्रकट किया। लघु नाटिका के माध्यम से इस दिन हुए ऐतिहासिक जलियांवाला बाग कांड की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति दी। प्राचार्या मंजु बी. सुधाकर ने विद्यालय परिवार को बैसाखी की बधाई दी तथा कहा कि बैसाखी हमारी संस्कृति को दर्शाता हुआ त्यौहार है। इस त्यौहार से हमें मिलजुलकर मेहनत करने तथा खुशियां बांटने की प्रेरणा मिलती है। हमें देश एवं समाज की भलाई के लिए सभी को प्रेम व प्रसन्नता से सराबोर करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...