पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिकोना पार्क क्षेत्र को गंदगी से बचाने के लिए बनाई जाएगी दीवार

तिकोना पार्क क्षेत्र को गंदगी से बचाने के लिए बनाई जाएगी दीवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिकोना पार्क के पास लगे कचरे से ढेर से इलाके के लोगों को आखिरकार निजात मिल गई। नगर परिषद ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से कचरे को उठवाया। इस जगह से 19 ट्रालियां कचरा निकला। हालात को देखते हुए परिषद प्रशासन ने इस जगह पर चारदीवारी बनवाने का फैसला किया है, ताकि लोग इसके अंदर कचरा डालें। कचरा पहले की तरह सड़क पर न फैले।

सड़क पर गंदगी के मामले में तिकोना पार्क इलाका बदत्तर इलाकों में शामिल है। पार्क के चौक से थोड़ी दूरी पर पूरे दिन कचरे का अंबार रहता है। पूरे दिन आवारा पशु इसमें मुंह मारते हैं और गंदगी को सड़क पर फैला देते हैं। इलाके के लोगों ने कई बार परिषद प्रशासन को सूचित किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। परिषद ने अब इलाके की सुध ली है।

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी और सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक झांब ने अपनी मौजूदगी में इलाके की सफाई शुरू करवाई। जेसीबी की मदद से कचरा उठवाया गया। कचरा इतना निकला कि 19 ट्रालियां भर गई।

ट्रालियों से कचरे को शहर से बाहर फिंकवाया गया। कचरा की सफाई तो करवा दी गई, लेकिन भविष्य में यह सड़क पर न फैले, इसके लिए योजना बनाई गई।

तिकोना पार्क के पास कचरा प्वाइंट बनाने के लिए गदंगी उठाते चेयरपर्सन प्रतिनिधि और सेनेटरी इंस्पेक्टर।

खबरें और भी हैं...