पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं में शहीदों के प्रति जागरूकता लाने को चलाया जाएगा अभियान : वासुदेवा

युवाओं में शहीदों के प्रति जागरूकता लाने को चलाया जाएगा अभियान : वासुदेवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचनद स्मारक ट्रस्ट द्वारा 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। ट्रस्ट के हांसी के प्रधान विजय वासुदेवा ने कहा कि आज से सौ वर्ष पहले 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में जनरल डायर द्वारा निहत्थे और बेकसूर हिंदुस्तानियों की निर्मम हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाबियों के बलिदान के प्रति व देश में घट रही देश प्रेम की ज्वाला को फिर से जागृत करने के लिए ट्रस्ट द्वारा मुहिम की शुरुआत की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा देश प्रेम के विभिन्न कार्यक्रमों को करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके अंतर्गत आज इन शहीदों की याद में हांसी के माता मंदिर, मुल्तान कॉलोनी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्षद रमेश मदान ने कहा कि युवाओं में शहीदों के प्रति जागरूकता लाएंगे और लोगों को इतिहास के बारे में जानकारी देंगे कि किस तरह हज़ारों लोगों ने देश की आज़ादी में अपनी शहादत दी।

श्रद्धांजलि सभा में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों ने देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले अनगिनत शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सनातन धर्म सभा प्रधान जसवंत राय वासुदेवा, हरियाणा व्यापार मंडल के संगठन सचिव रमेश भुटानी, हिंदू महासभा के युवा प्रधान अनिल चावला, पंजाबी युवा शक्ति के प्रधान तनुज खुराना, अनिल सेठी, विनय असरानी, असीम खुराना, मोहित ठकराल, लव बब्बर, सुभाष अनुराग, सागर खन्ना, रमेश मेहता, अशोक सैनी, नरेश सैनी, वेद प्रकाश, कंवलजीत सिंह, अक्षय मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...