गवर्नमेंट कॉलेज में लगे प्लेसमेंट शिविर में आठ स्टूडेंट्स का चयन
हांसी | गवर्नमेंट कॉलेज में प्लेसमेंट एंड कैरियर गाइडेंस ब्यूरो की तरफ से प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुरुग्राम की कंपनी वीएके लाइटिंग इंडिया से प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार आयोजित करवाया गया। शिविर में कॉलेज के 48 छात्रों ने भाग लिया। आठ विद्यार्थियों संदीप, चारू, चाहत, मंदीप, नीलम, ज्योति, प्रदीप व अमित सैनी का चयन किया गया। प्रिंसिपल सविता मान ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी कर्मवीर सिहाग, कपिल कुमार, संदीप सिहाग आदि इस मौके पर मौजूद थे।