पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा बंदा बहादुर स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व और अंबेडकर जयंती

बाबा बंदा बहादुर स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व और अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रातः सभा में बैसाखी पर्व व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कंसल, उप-प्राचार्या गुंजन गोयल, अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय की छात्रा कुमकुम ने अपने वक्तव्य के माध्यम से बैसाखी पर्व की व कामना ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जलियांवाला हत्याकांड व बैसाखी मेला विषय पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्य व उप प्राचार्या ने बैसाखी का मेला विषय पर हुई पंजाबी संस्कृति की प्रस्तुति के लिए नृत्य अध्यापिका कुमारी पूनम की सराहना की।

खबरें और भी हैं...