प्रगति समाज वेलफेयर सोसायटी ने सिविल अस्पताल में किया कार्यक्रम
हांसी | प्रगति समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी ने रिबन काट कर की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम सोसायटी की अध्यक्ष वीना चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. मीनू के अलावा कोषाध्यक्ष भरत सिंह, गोपाल कृष्ण, सुखबीर दुहन, आदि मौजूद थे। रिंकू सैनी ने संबोधन ने समाजसेवा जैसे कार्यों के लिए अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।