पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को मिले मौत की सजा : नम्रता गौड़

बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को मिले मौत की सजा : नम्रता गौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने छोटी बच्चियों के साथ रेप व अपराध करने वाले आरोपियों को मौत की सजा देने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। लेकिन गोली कौन मारे, यही सवाल बार-बार उठ रहा है।

नम्रता गौड़ ने रेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में पता चले, सो बच्चों को बताना जरुरी है। उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवार होते थे। बड़े लोग आपस में बैठकर बातचीत करते और छोटे बच्चे एक-साथ खेलते थे। लेकिन आजकल सुरक्षा की भावना कम हो गई है। जबकि पहले संयुक्त परिवार में ऐसे डर नहीं होता था। एकल परिवार होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में सरकार ने उम्रकैद सजा का कानून बनाया है। इसका नोटिफिकेशन अभी जारी होना है। नोटिफिकेशन जल्दी जारी होगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में जाकर महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में विद्यार्थियों को बताते हैं। लड़कियों के साथ साथ लड़कों को भी समझाने की कोशिश करते हैं। उन्हें बताते हैं कि लड़कियां झूठ बोल कर बच जाएंगी और लड़के गलत हरकतें कर के बच जाएंगे, ऐसा नहीं होगा।

महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ रेस्ट हाउस में बातजीत करते हुए।

खबरें और भी हैं...