पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर सातवीं कक्षा की छात्रा से जबरदस्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार

घर में घुसकर सातवीं कक्षा की छात्रा से जबरदस्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| नारनौंद थाना क्षेत्र में एक युवक अशोक ने घर में अकेली पाकर सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा कि वह घर में थी कि अशोक उसे अकेली पाकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की। उसने शोर मचाया तो अशोक मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद जब उसके परिजन घर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अशोक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...