हांसी | प्रगति समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल
हांसी | प्रगति समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी ने रिबन काट कर की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम सोसायटी की अध्यक्ष वीना चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. मीनू के अलावा कोषाध्यक्ष भरत सिंह, गोपाल कृष्ण, सुखबीर दुहन, कमल, गुरनाम सिंह सोढ़ी, अमित कुमार एडवोकेट, केशव शर्मा आदि मौजूद थे। रिंकू सैनी ने संबोधन ने समाजसेवा जैसे कार्यों के लिए अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कमल सिंह, सतपाल यादव, छन्नो देवी, रमेश कुमार, अजीत सिंह, रविंद्र पाल, ओमी देवी, वीरो रानी, बिमला देवी आदि सोसायटी के सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।