पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है श्रीमद्भागवत कथा : पांडेय

मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है श्रीमद्भागवत कथा : पांडेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थ स्थान मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में 61वें बैसाखी मेले का समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने चेतंग नहर में बैसाखी स्नान किया। मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति दी गई ।

कथा वाचक भागवताचार्य भरत पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है। पूरे मनोयोग के साथ कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते हैं। श्रीमद्भागवत में तमाम ऐसी कथाएं हैं जो हमें प्रेरणा देती है और कलयुग में जीवन को कलात्मक ढंग से जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। छठे दिन मुख्य अतिथि रहे गल्फ पेट्रोकेम के चेयरपर्सन अशोक मंगालीवाला ने मंदिर की गोशाला के लिए बायोगैस व गो अर्क के लिए आधुनिक मशीनें देने की घोषणा की। विनोद महता, रेणु मक्कड़, साहिल भयाना, एडवोकेट श्यामलाल चौधरी, नवीन ठाकुर, पार्षद अजय सैनी ,बक्शीलाल ठकराल, एडवोकेट सुरेंद्र राजपाल, रमेश भूटानी, अनिल चावला, मोहित ठकराल, चंद्रभान मक्कड़ मौजूद आदि थे।

धर्म-कर्म

श्रीमद्भागवत सप्ताह के छठे दिन दिए प्रवचन

श्रीमद्भागवत के छठे दिन प्रवचन देते भरत पांडेय व उपस्थित श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...