18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जेसीआई हांसी फोर्ट द्वारा कन्याओं सामूहिक विवाह समारोह श्री पंचायती रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया गया। श्रीश्री 1008 स्वामी कृष्णानंद महाराज व महंत गुमानदास दादूपंथी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी विजेंद्र सिंह व सिटी थाना प्रभारी उदयभान उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी राजेश लांबा, भिवानी जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला, समाजसेवी डॉ. एसएस मान, अमरजीत पेटवाडिय़ा व दीपक ऐलावादी ने शिरकत की।
संस्था के अध्यक्ष सर्वेश सैनी ने बताया कि समारोह में 18 जोड़ों की शादी धूमधाम से करवाई गई। राजेश लांबा की प|ी वीनू लांबा ने सभी जोड़ों का कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलवाई। डीएसपी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप है। जेसीआई इंडिया जोन-10 के मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंगला ने भी संस्था के कार्य की सराहना की। मंच का संचालन मोहन लाल बंसल ने किया। कमलेश गर्ग, अतुल शर्मा, भाजपा सोरखी मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र मेहंदा, हांसी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण बंसल, श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल, अजय कम्बीरी, बजरंग बंसल, सतपाल खांडेवाला, सुरेश बंसल, महंत सागरनाथ, किरण बामल, परियोजना निदेशक विजेन्द्र जांगड़ा, अरूण गर्ग, मास्टर रामअवतार सिंह, धर्मवीर रतेरिया, सुभाष गुप्ता, जोगेन्द्र जांगड़ा मौजूद थे। उमेद सोनी, चंद्रभान कुकड़ेजा, सुनील मित्तल, रिंकू कक्कड़, मनमोहन तायल, अजय नामदेव, मनोज जांगड़ा, मुकेश सोनी, अशोक रोहिल्ला, अनिल तनेजा, नरेश वत्स, पुनीत पंसारी, सुमित बंसल, विभोर जैन, मोती शर्मा, विपिन पाटिल, बजरंग सिंगला, अंजू रोहिल्ला, राघव बंसल, गौरव खट्टर, हुकम चंद सोनी, निरंजन कक्कड़, कृष्ण तनेजा, केके यादव, जेसीआई हांसी प्रधान विनीत जैन, जेसीआई हिसार प्रधान सुरेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, गोबिंद सोनी, नरेंद्र भयाना भाई जी होटल वाले आदि ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।