पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ी, खेड़ी जालब, हैबतपुर के 15 एकड़ गेहूं में लगी आग

गढ़ी, खेड़ी जालब, हैबतपुर के 15 एकड़ गेहूं में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब पांच एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व फाने जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गढ़ी के किसान प्रताप की करीब चार एकड़, सुनील की एक एकड़ व नरेंद्र की खड़ी फसल का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जैसे ही किसानों ने खेतों से धुआं उठता देखा तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को फोन कर सूचना दी। कुछ ही समय के बाद हांसी से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने मांग की है कि उनकी छह महीने की मेहनत जलकर राख हो गई है और अब परिवार का पेट भरने के लिए उनके पास एक गेहूं भी नहीं बचा है। इसलिए सरकार उन्हें उचित मुआवजा दे।

गेहूं की खड़ी में आग लगने से खेड़ी जालब में 10 एकड़ गेहूं जलकर राख

नारनौंद | खेड़ी जालब व हैबतपुर के खेतों में लगी अचानक आग से कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों में रामप्रताप पुत्र भरथू राम को 4 एकड़, रघुबीर पुत्र सूरजमल डेढ़ एकड़, जगदीश पुत्र सुरजमल एक एकड़, किशन पुत्र महेंद्र की आधा एकड़ में नुकसान हुआ है। इसके अलावा रामकुमार पुत्र किताब सिंह की गेहूं के साथ साथ वहां खड़ी ट्राली, बुगी के टायर सहित एक ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गए।आग में हैबतपुर के किसान पाली पुत्र मंगल व रामपाल पुत्र भरत सिंह के 4 किले में खड़े फाने भी राख हो गए। नारनौंद से फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...