पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक सैनी सहित दो पर केस दर्ज

महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक सैनी सहित दो पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | काली देवी चौक के समीप सैनी अस्पताल में कंपाउंडर द्वारा टीका लगाने से महिला मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अस्पताल संचालक डाॅ. रणजीत सैनी और कंपाउंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की मौत होने के बाद सोमवार देर रात को उनके परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल भी काटा। उन्होंने चिकित्सक और कंपाउंडर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि महिला की मौत लापरवाही के कारण हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भेजा गया। पुलिस को दी शिकायत में जगन्नाथ मंडी के खरैती लाल ने कहा कि उनकी माता कल्लो देवी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रविवार को सैनी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार रात्रि साढ़े नौ बजे तक वह बिल्कुल ठीक थीं। तभी अस्पताल का एक कंपाउंडर आया और कहने लगा कि उन्हें इंजेक्शन लगाना है। खरैती लाल के अनुसार उसे कहा गया कि डॉक्टर को बुला लो और वह उनकी मां को चैक भी कर लेंगे। कंपाउंडर ने टका सा जवाब दिया कि डाक्टर साहब नहीं आएंगे, इंजेक्शन तो वह ही लगाएगा। कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी माता की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...