शिविर के आयोजन को लेकर की बैठक, छह से शुरू होगा शिविर
हांसी | भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने के लिए विचार विमर्श किया गया। प्रभारी अनुज ने बताया कि योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य के गिरते स्तर व भारत सहित संपूर्ण विश्व में योग शिक्षकों की बढ़ती मांग के मद्देनजर किया जाएगा। यह शिविर 6 से 20 मई पीसीएसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में लगाया जायेगा।