हांसी में सुरक्षा की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हांसी | महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के विरोध में माता सावित्री बाई फूले महिला व बाल विकास ट्रस्ट की ओर से बड़सी गेट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल ने की। लघु सचिवालय में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सविता काजल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महिलाओं के भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ रहे हैं। यह प्रदर्शन महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप के दोषियों की गिरफ्तारी व सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए किया गया।