पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर खंड द्वितीय में विशेष ग्राम सभाएं 24 को

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर खंड द्वितीय में विशेष ग्राम सभाएं 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को उपमंडल के द्वितीय ब्लॉक के गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से ग्रामीणों को अवगत करवाया जाएगा। एसडीएम राजीव अहलावत ने बताया कि उपमंडल के द्वितीय खंड की सभी 23 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनका आयोजन ग्राम सचिवों की देखरेख में किया जाएगा। ग्राम सभाओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के साथ-साथ वर्ष 2018-19 की ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा तैयार करना है। इसके अलावा ग्रामीणों को दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी, बाल विवाह, नशा आदि सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्राम सभाओं में स्वच्छता बारे विशेष रूप से चर्चा की जाएगी, जिसमें गांव में सौ प्रतिशत शौचालय का होना तथा सभी ग्रामीणों का शौच के लिए शौचालयों का प्रयोग करना आदि विषय शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...