प्रधान रविकांत गोयल को धमकाने में चार पर केस
हांसी | अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के दौरान उठान को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रविकांत गोयल की शिकायत पर चार लाेगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में प्रधान रविकांत गोयल ने कहा कि उनकी जिम्मेवारी मंडी में गेहूं के उठान व पेमेंट को सुचारू रखने की है। मंडी में गेहूं का लदान चल रहा था। तब मुनीश कुमार फर्म किशोरी लाल संचित कुमार, सतीश कुमार, रिंकू, मुनीष ने गेहूं के लदान में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। उनके समझाने पर बदमाश बुला लिए गए। इन लोगो ने उनके साथ हाथापाई की व सामाजिक अपमान किया। साथ ही मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुनीष कुमार, सतीश, रिंकू पुत्र सतीश व रमेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।