पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटी सवार महिला से बाइक सवारों ने 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीना

स्कूटी सवार महिला से बाइक सवारों ने 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारिजात पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने पति के साथ घर लौट रही महिला को पहले नीचे गिराकर घायल कर दिया फिर उसके हाथ से 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। वारदात के वाद बाइक सवार सुशीला भवन रोड से होते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने महिला और उसके पति को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी देरतक आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें एक कैमरे में सड़क पर गिरी महिला से बैग छीनते हुए एक धुंधली तस्वीर दिख रही है। बुधवार पुलिस अन्य कैमरे भी खंगालेगी।

सेक्टर गौरव छाबड़ा ने बताया कि ऑटो मार्केट में उनका इंश्योरेंस का काम है। उसके पिता एवं मां कृष्णा छाबड़ा मार्केट स्थित आॅफिस गए था। यहां रात करीब 8 बजे इंश्योरेंस से आई धनराशि के करीब 50 हजार रुपए बैग में रखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान स्कूटी को उसके पिता चला रहे थे और मां रुपयों से भरा बैग पकड़े हुए पीछे बैठी थी।

स्कूटी पारिजात से चौक से डीएन कॉलेज की ओर से जाने वाले रोड पर पहुंच पाए होंगे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने मां के हाथ रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। बैंग नहीं छीन पाए लेकिन स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। इससे उसके मां और पिता दोनों सड़क पर गिर गए।

इसके बाद बाइक सवार मां के हाथ से बैग छीन लिया और सुशीला भवन की तरफ भाग गए। शोर शराबा होने पर लोग एकत्रित हो गए लेकिन तब तक लुटेरे दूर निकले चुके थे। घायल कृष्ण देवी को लोगों ने नजदीकी अस्पताल भिजवाया। देररात डाॅक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी।

खबरें और भी हैं...