पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहयोग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर की बैठक, छह से शुरू होगा शिविर

सहयोग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर की बैठक, छह से शुरू होगा शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने के लिए विचार विमर्श किया गया।

बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए युवा प्रभारी अनुज ने बताया कि योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य के गिरते स्तर व भारत सहित संपूर्ण विश्व में योग शिक्षकों की बढ़ती मांग के मद्देनजर किया जाएगा। यह शिविर 6 से 20 मई पीसीएसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। शिविर का एक उद्देश्य यह भी है कि हांसी के प्रत्येक घर में एक योग शिक्षक को। बैठक में भारत स्वाभिमान के प्रभारी देवेंद्र, सह प्रभारी राजीव, पतंजलि योग समिति के कुलदीप, महिला पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी अनीता शर्मा, सह प्रभारी उमा, जिला अध्यक्ष प्यारे लाल, जिला संयोजक सतबीर, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र, सूरत सिंह, शमशेर, राघवेंद्र आर्य, मानसिंह, दीपक, भरत, सुनील आदि मौजूद थे।

शिविर आयोजन को लेकर बैठक करते संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य।

खबरें और भी हैं...