एचएयू में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर 24 से
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में 24 से 28 अप्रैल तक मधुमक्खी पालन तथा 30 अप्रैल से 29 मई तक नर्सरी प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान की सहनिदेशिका डॉ. मंजू दहिया ने बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षणों में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड की काॅपी तथा एक फोटो के साथ ऊपर दी गई तिथियों के अनुसार सुबह 9 बजे बालसमंद रोड पर एचएयू के गेट नं. 3 के नजदीक स्थित उपरोक्त संस्थान के कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत करवाकर हिस्सा ले सकते हैं। ये दोनों प्रशिक्षण नि:शुल्क हैं तथा इसमें दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।