पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार को भेजा मांगों का ज्ञापन

सुरक्षा की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार को भेजा मांगों का ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के विरोध में माता सावित्री बाई फूले महिला व बाल विकास ट्रस्ट की ओर से बड़सी गेट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल ने की। लघु सचिवालय में सरकार के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

सविता काजल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महिलाओं के भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ रहे हैं। यह प्रदर्शन महिलाओं व छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप के दोषियों की गिरफ्तारी व सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार महिलाओं की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन किसी भी सूरत में महिलाओं की आवाज को दबने नहीं देंगे। ट्रस्ट के कुलदीप भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं व छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। सरकार का बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ ढकोसला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों, शहर, स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता कैंप लगाए जाएं। महिलाओं के लिए अलग से स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी बनाई जाए। आज भाजपा सरकार में हर वर्ग दु:खी है। ओपी मुंजाल, सरदार कृष्ण इलावादी, मंजू बाला, जिला अध्यक्ष ट्रस्ट शकुंतला, मीना, वैद्य जितेंद्र भारती, संजय भाटला, सुरेंद्र धानक आदि उपस्थित थे।

ज्ञापन देते माता सावित्री देवी फूले व बाल विकास ट्रस्ट के सदस्य।

खबरें और भी हैं...