पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिंकू सैनी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने पर हड़ताली किला बाजार चौकी पर देंगे धरना

रिंकू सैनी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने पर हड़ताली किला बाजार चौकी पर देंगे धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश कुमार को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कर्मचारी नेता पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं की चेतावनी की कि अगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं की तो किला बाजार पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस चेयरपर्सन प्रतिनिधि की तरफदारी कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मामले में पुलिस ने अभी तक रिंकू सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। उनके पास एक पुलिसकर्मी आया और गुरुवार शाम सात बजे चौकी में आने के लिए कहा ताकि सैनी व उन्हें आमने सामने बैठाकर बातचीत की जाए। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने जवाब दिया कि वह चौकी में नहीं आएंगे। घटना के दौरान सिटी थाना के एसआई विक्रम जोसन मौजूद थे। पुलिस उनसे बयान ले या फिर जो कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, पुलिस उनसे भी पूछताछ करे। कर्मचारी नेताओं ने साफ लफ्जों में कहा कि वह मामले में सैनी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

विरोधी गुट ने दिया समर्थन

चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी द्वारा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर विरोधी गुट के पार्षद कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। विरोधी गुट के पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर निंदा भी की। पार्षद विनोद सिंगला, पार्षद प्रतिनिधि अनिल बंसल, सुनील सैनी उर्फ मंत्री, कुक्कू सरदार, सोनू बिढ़लान धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करें। हड़ताल को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार के छात्र नेता नवीन यादव ने समर्थन दिया। हड़ताल को सर्व कर्मचारी नेता जिला प्रधान सुरेंद्र मान, उपप्रधान सुरेंद्र हुड्डा, सुरेंद्र यादव, सचिव ऋषिकेश ढांडा, सह सचिव कपूर सिंह, भगवान सिंह सैनी, रोशन लाल गुर्जर, विनोद जांगड़ा, रमेश गुर्जर, बलजीत, राजेंद्र घोड़ेला, सत्यनारायण, प्रधान रमेश कुमार, रेखा रानी, अन्सा देवी, सुनीता आदि ने संबोधित किया।

ताशा बजाकर पीटी छाती

कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान ताशा बजाया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने छाती पीट कर रोष जताया।

हड़ताल के दौरान नप के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता।

तस्दीक कर रहे हैं: एसएचओ

मामले में तस्दीक कर रहे हैं। बिना तस्दीक के कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। जो मुनासिब कार्रवाई बनेगी वह करेंगे। दोनों पक्षों को भी बुलाकर बातचीत करेंगे।\\\'\\\' -उदयभान गोदारा, एसएचओ, सिटी थाना।

10 बजे तक करेंगे इंतजार: ढांडा

सुबह दस बजे तक अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कर्मचारी किला बाजार पुलिस चौकी के बाहर दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने अभी तक रिंकू सैनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं है। हमारी मांग है जो शिकायत हमने दी है, पुलिस उस पर कार्रवाई करे। राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हड़ताल को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है।\\\'\\\' -ऋषिकेश ढांडा, ब्लॉक सचिव, सर्व कर्मचारी संघ।

सभी आरोप निराधार: सैनी

जो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, वह सभी निराधार है। जो आरोप लगा रहे हैं, मेरी उनसे ऐसी कोई बात नहीं हुई। मैं वहां परिषद कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए गया था। क्योंकि हड़ताल से परिषद कार्यालय से जुड़ा आम लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। कार्यालय खुले व लोगों के काम हों, इसलिए वहां गया था।\\\'\\\' -रिंकू सैनी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद।

खबरें और भी हैं...