हांसी | पुराना बस स्टैंड के पास मार्केट कमेटी के पुराने परिसर में बनाए गए बाड़े में आवारा पशुओं पशुओं के मरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पशुओं की मौत से आस पास के दुकानदारों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं परिषद प्रशासन का कहना है कि उसकी तरफ से गोवंशों की सेवा में कोई कमी नहीं है।
पिछले वर्ष सितंबर में बने आवारा पशुओं के बाड़े में पशुओं की लगातार मौत हो रही है। पशुओं की मौत का कारण नगर परिषद प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा रहा। अधिकारी पशुओं की मौत को स्वाभाविक बता रहे हैं, लेकिन बाड़े में आकर ही पशुओं की मौत क्यों हो रही है, इसका संतोषजनक जवाब नहीं है।