पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे के झुलसने के पांच महीने बाद भी नहीं लिया सबक, कई जगह खुले में हैं ट्रांसफार्मर

बच्चे के झुलसने के पांच महीने बाद भी नहीं लिया सबक, कई जगह खुले में हैं ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में जमीन पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से आठ साल के बच्चे के झुलसने के मामले में चाहे एसडीओ सहित तीन पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मगर बिजली निगम ने घटना से कोई सबक नहीं लिया है। शहर में अभी भी कई जगह बिजली के ट्रांसफार्मर खुले रखे हैं। इससे साफ है कि बच्चे के ट्रांसफार्मर से झुलसने की घटना बेशक पहली है, लेकिन आखिरी नहीं है।

शहर में कुछ जगह ट्रांसफार्मर इतनी ही ऊंचाई पर लगे हैं कि कोई भी बच्चा इन्हें गलती से छू सकता है। बाजारों और पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर महज दो से तीन फुट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर और बिजली के उपकरण लगे हैं, जिन्हें ढकने तक की जहमत बिजली निगम नहीं उठा रहा। बिजली निगम का प्रयास महज किसी तरह अस्पताल के मामले में अपना पीछा छुड़वाने का है। अस्पताल में बच्चे के ट्रांसफार्मर से झुलसने घटना के पांच माह बाद भी बिजली निगम हरकत में नहीं आया है। शहर में अभी भी कई ऐसी जगह हैं जहां पर ट्रांसफॉर्मर खुले में जमीन स्तर पर रखे हुए हैं। जिन्हें बड़े तो क्या बच्चे भी आसानी से छू सकते हैं। निगम द्वारा शहर में ऐसे ट्रांसफार्मरों को कवर करने या इन्हें ऊंचा उठाने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। न ही कोई योजना बनाई गई है। निगम द्वारा न ही ऐसे ट्रांसफार्मरों के चारों तरह जाल नहीं लगाए गए हैं, जिससे कोई इन्हें छू न सके। जिससे किसी भी समय अनहोनी हो सकती है।

बाजारों और पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी दिख रही लापरवाही

एस्टीमेट बना रहे हैं: एसडीओ

ऐसे ट्रांसफार्मरों की पहचान की गई हैं और उन्हें ऊंचा उठाने या कवर करने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। -विकास ठकराल, एसडीओ, बिजली निगम।

खबरें और भी हैं...