पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिसकर्मियों के समर्थन में शहर में किया प्रदर्शन

पुलिसकर्मियों के समर्थन में शहर में किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग दलित महिला तारा देवी से सिटी थाना में थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में नामजद पुलिस कर्मियों के समर्थन में अब वाल्मीकि समाज के लोग सड़क पर उतरे। समाज के लोग अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। लघु सचिवालय में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने कहा कि महिला के साथ मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मारपीट की गई। लोगों की मारपीट को पुलिस द्वारा की गई मारपीट बना दिया गया। जिसके तहत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व एससी एसटी एक्ट का नाजायज रूप से इस्तेमाल कर लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जाए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच किसी उच्च स्तरीय अधिकारी से करवाई जाए। ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में वाल्मीकि समाज एक नई रणनीति तय करके आगामी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। लघु सचिवालय में एसडीएम राजीव अहलावत की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद नवदीप बिढलान, पार्षद प्रतिनिधि सोनू बिढलान, सोनू चंदा, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राजेंद्र, बिल्लू टांक, दीपेश, अनिल सहित आदि उपस्थित रहे।

नामजद पुलिस कर्मचारियों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन देने जाते वाल्मीकि समुदाय के लोग।

खबरें और भी हैं...