बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा का किराया देते समय एक व्यक्ति से युवक झपटा मार कर 4 हजार रुपये छीन कर ले गया। युवक को पकड़ने के लिए व्यक्ति ने पीछा किया, मगर युवक काबू नहीं आया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। युवक का सुराग लगने की सूचना नहीं है। पुट्ठी समैन निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह हिसार से अपने गांव जा रहा था। हांसी आने के बाद बस स्टैंड पर एक ऑटो रिक्शा वाले को किराया देने लगा। इस दौरान एक युवक ने उनके हाथ में लिए हुए रुपये पर एकदम से झपटा मारा। उनके पास 14000 रुपए में से 4000 हजार झपट लिए। राजेश के अनुसार बाकी पैसे वहीं जमीन पर गिर गए। उसने शोर मचाया तो कुछ लोग युवक के पीछे भागे। मगर वह हाथ नहीं लगा। सुरक्षित तरीके से निकल भागने में फरार हो गया। बस स्टैंड और आसपास जेबतराशी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन झपटमारी की ऐसी घटना पहली बार हुई है।