हांसी | चार कुतुब के समीप भांजी की शादी के लिए भात भरने के लिए खरीदे गए सामान को चोर आवास से ले उड़े। आवास मालिक ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। पुलिस को दी शिकायत में चार कुतुब निवासी महेंद्र ने बताया की उसकी भांजी की शादी है। इसके लिए उसने भात भरने के लिए लेडीज सूट, पैंट शर्ट, स्टील व पीतल के बर्तन आदि सामान लाकर घर पर रखा हुआ था। उसने जब अपना घर संभाला तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से लेडीज सूट, पैंट शर्ट, बर्तन इत्यादि सामान गायब था।