पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताली कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कविता जैन का पुतला

हड़ताली कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कविता जैन का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर दमकल विभाग व नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की 9 मई से चली हड़ताल एवं धरना अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई है। धरने की अध्यक्षता जसबीर श्योकंद ने की। हड़ताल के दसवें दिन कर्मचारियों ने कस्बे के पुराने बस अड्डे पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पूतला फूंका।

इस दौरान हड़ताली कर्मचारी धरना स्थल पर नगरपालिका के सामने एकत्रित हुए। वहां से सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए खांडा मोड, हांसी रोड की तरफ जाते हुए मंत्री कविता जैन की शव यात्रा निकाली तथा पुराना बस अड्डा पहुंचकर पुतले को आग लगा फूंका। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की है। अपने घोषणा पत्र में किए हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, निजीकरण पर रोक लगाने आदि किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। इस अवसर पर उनके साथ जींद जिला के एसकेएस प्रदान रामफल दलाल, अनूप कुमार, रोहताश शर्मा, वजीर सिंह, देश कबीर, संदीप बडाला, अजमेर, सुरेंद्र खटक व नरेश, संजय, अंग्रेजो, प्रोमिला, संतोष, रामकली, विजया ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...