पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर की मांग पर पुलिस चौकी के सामने किया प्रदर्शन, धरना टाला

चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर की मांग पर पुलिस चौकी के सामने किया प्रदर्शन, धरना टाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर किला बाजार पुलिस चौकी के समक्ष धरना देने की जगह कर्मचारियों ने मात्र दस मिनट का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन भी तब किया जब कर्मचारी पुराना बस स्टैंड पर स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकने के लिए जा रहे थे। दस मिनट चौकी के समक्ष रुक कर कर्मचारी आगे निकल गए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हड़ताल डायवर्ट न हो इसलिए पुलिस चौकी के समक्ष धरना नहीं दिया।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश कुमार को जान से मारने की धमकी देने में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने की बात कहकर कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार सुबह किला बाजार पुलिस चौकी के समक्ष धरना देना था। लेकिन कर्मचारी नेताओं ने जिला कमेटी के कहने पर अपना फैसला बदल दिया और कुछ मिनट के लिए चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नगर परिषद में एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे। कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का बाजारों में पुतला घुमाते हुए पुराना बस अड्डा हांसी पर पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अशोक बहोत, बिजली यूनिट के नेता धर्मवीर फोगाट ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम कच्चे कर्मचारी को पक्का नहीं कर सकते, क्योंकि कोर्ट केस लगा हुआ है। दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय के आदेश 26 अक्टूबर 2016 समान काम समान वेतनमान लागू करने का आदेश हैं, लेकिन राज्य सरकार उसे लागू करने में आनाकानी कर रही है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं कर रही है और समाज की एकता तोड़ने के लिए ठेकेदार के माध्यम से कच्ची भर्ती की जा रही है। अनिश्चितकालीन हड़ताल को खेत मजदूर यूनियन के महासचिव रामअवतार सुलचानी, जनवादी महिला समिति की आशा खन्ना, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, उप प्रधान सुरेंद्र हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक के प्रधान सुरेंद्र यादव, सचिव ऋषिकेश ढांडा, बिजली यूनियन के नेता रंजीत सैनी, अमरजीत यादव, राजेश सैनी, अरुण कुमार, प्रीतम सिंह, अमित कुमार, संतोष, ममता, रोशन गुर्जर, विनोद जांगड़ा, बलजीत सिंह, वीरभान, आशा रानी आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...