पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुषमा ने पाया पहला स्थान

निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुषमा ने पाया पहला स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय थुराना में निबंध व पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सुषमा ने प्रथम, काफी ने द्वितीय, रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नीटू ने प्रथम, स्नेह ने द्वितीय व वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका, दीक्षा, काफी, ज्योत, अंजू ने सांत्वना पुरस्कार जीता। पत्र वाचन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सुषमा ने प्रथम, काफी व सुजाता द्वितीय व मीना व रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में स्नेह ने प्रथम, किरण द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह,विज्ञान अध्यापक मोहनलाल बंसल ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार, उदयपाल सिंह, प्राध्यापिका पूनम, अंजू रानी, बिजेंद्र सिंह पीटीआई, जोगेंद्र शास्त्री, कंप्यूटर अध्यापिका रीतू, प्रोमिला उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...