हांसी | कर्नाटक में अल्प बहुमत वाली भाजपा के मुख्यमंत्री को को शपथ दिलाने और बहुमत साबित करने के लिए समय देने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। धरना देने वालों में केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलूराम जांगड़ा, पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमन शर्मा और युवा कांग्रेस के जिला प्रधान आनंद जाखड़ आदि शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या करके अपने स्वार्थ के लिए अल्पमत वाली पार्टी की सरकार बनाने का रास्ता साफ किया। अदालत के हस्तक्षेप के चलते हालांकि उसकी रणनीति सफल नहीं रही। लेकिन भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या का खुला प्रयास किया। युवा नेता शमशेर मलिक, हीरा लाल लाल सोनी, सुदेश यादव पूर्व सरपंच जमावडी़, दलबीर जांगड़ा सहित कई नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।