पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा इनेलो मुक्त हरियाणा का सपना पूरा करें कार्यकर्ता : रेणुका बिश्नोई

भाजपा-इनेलो मुक्त हरियाणा का सपना पूरा करें कार्यकर्ता : रेणुका बिश्नोई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह बात दोहराते हैं कि वे कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहते हैं जिसके चलते पूरे देश में केवल भाजपा का भगवा ही लहराता दिखाई दे। लेकिन हरियाणा प्रदेश में भाजपा-इनेलो मुक्त हरियाणा का सपना मन में लिए प्रदेश के समस्त कांग्रेसी एकजुट हो गए हैं और बहुत जल्द भाजपा-इनेलो मुक्त हरियाणा का सपना पूरा करके कांग्रेस की जीत के नायक बनकर दिखाएंगे। यह बात हांसी की विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेणुका बिश्नोई ने उकलाना में आयोजित एक विशेष बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शनिवार को गोविंद वाटिका में उकलाना हलके के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई जिसमें विशेष रूप से हांसी विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेणुका बिश्रेाई ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष रणधीर पनिहार, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद बृजलाल बहबलपुरिया, द्वारकाप्रसाद, सुनील कुंडू पाबड़ा रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश जागृत करना था ताकि पिछले चुनावों में हार का कारण बनी कमियों को इस बार के चुनावों में पूरा करके कांग्रेस को जीत का ताज पहनाया जा सके। रेणुका बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे उनका हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगी।

खबरें और भी हैं...