पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काली देवी रोड के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

काली देवी रोड के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काली देवी रोड जिस प्रक्रिया से पहले बनाया गया था, उसी से फिर से बनाया जाएगा। रोड अब फिर कंकरीट से बनाया जाएगा। शहर के सबसे बदहाल सड़कों में से एक काली देवी रोड के पुनर्निर्माण के लिए दो करोड़ दो लाख 95 हजार रुपये की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद नगर परिषद ने रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। अनुमति देने के साथ एक शर्त भी जोड़ी गई है कि रोड जिला स्तर की मॉनीटरिंग कमेटी की निगरानी में कराया जाएगा।

विश्वकर्मा चौक से काली देवी चौक तक के रोड के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद ने निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय से अनुमति मांगी थी। अनुमति के लिए चार माह पहले पत्र लिखा गया था। जिसके जवाब में अब निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय द्वारा रोड के पुनर्निर्माण प्रशासनिक अनुमति दे दी गई है। अनुमति मिलने के साथ ही नगर परिषद द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं शहरी स्थानीय निकाय द्वारा इस पर कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। निकाय द्वारा साफ कहा गया है कि इसके निर्माण के लिए टेक्निकल सेंक्शन लेनी होगी। बिना टेक्निकल सेंक्शन के निर्माण नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य भी तभी किया जाएगा जब परिषद के पास इसके लिए पर्याप्त फंड होगा। वहीं जिला लेवल मॉनिटरिंग कमेटी के अंडर यह काम किया जाएगा। रोड के निर्माण के लिए दो वर्ष पहले राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने 25 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं करवाया जा सका। क्योंकि इस रोड की पहले से विजिलेंस जांच चल रही थी और दूसरा ग्रांट सड़क निर्माण की लागत से काफी कम थी। काली देवी चौक से विश्वकर्मा चौक तक का रोड करीब 22 फुट चौडा़ है। रोड के बीच में डिवाइडर है। फिलहाल रोड जगह-जगह से टूटा हुआ है।

टेंडर लगा दिया है-एमई

इस बारे में नगर परिषद के एसई जयवीर सिंह ने बताया कि काली देवी रोड के निर्माण के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने पर टेंडर लगा दिया गया है। यह सीसी रोड बनाया जाएगा।

काली देवी चौक से क्रांति चौक और विश्वकर्मा चौक तक ऐसी है सड़क की हालत।

खबरें और भी हैं...