पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब डिपो हांसी की फ्लाइंग ने बिना टिकट यात्रियों से 1600 वसूले

सब डिपो हांसी की फ्लाइंग ने बिना टिकट यात्रियों से 1600 वसूले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | उपमंडल के नारनौंद बस अड्डे पर सब डिपो हांसी की फ्लाइंग ने बसों की चैकिंग के दौरान बस में बिना टिकट सफर करते यात्रियों को पकड़ा तथा उनसे 1600 रुपये का जुर्माना वसूला। उक्त जानकारी देते हुए फ्लाइंग इंचार्ज जयबीर शर्मा ने बताया कि इस बसों की चैकिंग करते हुए लगभग 50 बे टिकट यात्रियों की टिकटें कटवाई तथा 5 केसों से 1600 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नाममात्र किराया लिया जा रहा है जो 85 पैसे प्रति किलोमीटर पड़ता हैं। ऐसे में सभी यात्रियों को टिकट लेकर सफर करना चाहिए। इस अवसर पर निरीक्षकों में महाबीर प्रसाद, कृष्ण कुमार, जगदीश चंद्र फूल सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...