हांसी | बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में गयारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मीडिया एंड ज्युडिश्यरी रोल इन डेमोक्रेसी, वूमन इंपावरमेंट, इंडिया ए रैपिड ली राइजिंग इकॉनमी, न्यूक्लीयर वैपन्स-ए थ्रेट टू पीस’ विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ग्यारहवीं कक्षा की समता, आशीष व वंदना ने तथा बारहवीं कक्षा की गरिमा तनेजा, निपुन व गरिमा भाटिया ने प्रथम, द्बितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रिंसिपल राजेश कंसल और वाइस प्रिंसिपल गुंजन गोयल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए कहा कि उन्हें समय-समय पर ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।