पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उदित बने हेड ब्वॉय और हिमांशी हेड गर्ल

एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उदित बने हेड ब्वॉय और हिमांशी हेड गर्ल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सत्र 2018-19 के लिए 30वें प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चार सदनों विवेकानंद, सुभाष, गार्गी और सरोजिनी के छात्रों को शपथ दिलाने से हुई। बारहवीं विज्ञान के छात्र उदित चुघ को हेड ब्वॉय व कॉमर्स की छात्रा हिमांशी को हेड गर्ल बनाया गया। विवेकानंद सदन में तन्वी दसवीं, सुभाष सदन से पारस दसवीं, गार्गी सदन से संयम ग्यारहवीं, सरोजिनी सदन से कार्तिक 11वीं को सदन कैप्टन बनाया गया। प्रतिष्ठापन समारोह में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गार्गी सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्बितीय, सरोजनी सदन तृतीय रहा। प्रथम, द्बितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सदनों का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्या विनिता सिंह ने विद्यालय कौंसिल के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में नेतृत्व का गुण विकसित होता है और बच्चे टीम भावना में काम करना सीखते हैं।

खबरें और भी हैं...