पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगीत व नृत्य मन की नकारात्मकता को दूर करने में हैं सहायक : मंजू

संगीत व नृत्य मन की नकारात्मकता को दूर करने में हैं सहायक : मंजू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

भास्कर न्यूज | हांसी

दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाव-भंगिमाओं से युक्त अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया। एक ओर कनिष्ठ वर्ग के चारों सदनों आर्यभट्ट, भास्कर, चाणक्य व पाणिनी के प्रतिभागियों ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया।

वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने भी अपनी नृत्य कला की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आर्यभट्ट सदन के प्रतिभागियों ने ‘कबिलाई नृत्य’, भास्कर सदन ने ‘मछुआरा नृत्य’, चाणक्य सदन ने ‘घूमर’ व पाणिनी सदन ने ‘गणेशोत्सव’ के माध्यम से प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आर्यभट्ट सदन के प्रतिभागियों ने ‘लावणी’, भास्कर सदन ने ‘गरबा व डांडिया’, चाणक्य सदन ने ‘भांगड़ा’ व पाणिनी सदन के प्रतिभागियों ने ‘हरियाणवी नृत्य’ के माध्यम से अपनी जगह बना ली। प्रधानाचार्या मंजु बी. सुधाकर ने कहा कि गीत-संगीत व नृत्य मन और जीवन की नकारात्मकता को दूर करने में सहायक सिद्ध तो होता ही है। साथ ही साथ विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका भी अदा करता है।

खबरें और भी हैं...