शहर के एक पशु व्यापारी को भैंस बेचने के बदले में जान से मारने की धमकी मिली। दिल्ली के एक व्यक्ति को छह भैंस 4 लाख 76 हजार रुपये की बेची थी। एक माह बाद पैसे देने से मना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में तिकोना पार्क निवासी विक्रम ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मनोज कुमार को छह भैंस बेची थी। भैसों की पेमेंट के लिए एक माह का समय दिया था। एक माह बाद जब पैसे लेने के लिए संपर्क किया तो पहले पैसे देने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद फिर से संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद वह पुलिस को साथ लेकर दिल्ली गया, लेकिन मनोज मौके से फरार मिला। जो भैंस उसे दी थी, वह मनोज की डेयरी में थी। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर मनोज के खिलाफ धारा 406, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।