पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेखपुरा में शांति बनाए रखने के लिए आगे आए गुर्जर समाज के लोग

शेखपुरा में शांति बनाए रखने के लिए आगे आए गुर्जर समाज के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखपुरा के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड से उपजे विवाद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुर्जर समाज के प्रमुख लोग आगे आए हैं। इन लोगों ने एक पंचायत का आयोजन किया।

पंचायत में फैसला किया गया कि हत्याकांड के बाद शेखपुरा में शांति और भाईचारा बना रहे रहे तथा भविष्य में कोई झगड़ा या खून-खराबा न हो, इसके लिए प्रयास किए जाएं। शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पंचायत में एक कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी से सदस्य शेखपुरा में जाकर दोनों पक्षों के लोगों से मिलेंगे और उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे कि भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना न हो। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी और नुकसान से बचा जा सके।

पंचायत में फैसला किया गया कि कमेटी तय करेगी कि शेखपुरा में किस तरह से शांति का माहौल बनाया जाए और परिवारों की आपसी रंजिश में भविष्य में किसी तरह की घटना न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। फतेह सिंह गुर्जर, रामनिवास फौजी, बार एसोसिएशन के प्रधान ओपी कोहली, गुड्डू फौजी, कैप्टन सतपाल, रोहताश फौजी, सुरजीत सरपंच, मोलू राम, कोर सिंह, दलबीर सिंह, सेक्रेटरी धर्म सिंह, मान सिंह गुर्जर, सतपाल सरपंच, जगदीश खटाणा, साधु राम मौजूद थे। लीला फौजी, मामन राम, पवन, प्यारे लाल, बिल्लू चनीजा, जगदीश, दरिया सिंह, शमशेर, राजू चावड़ा, सत्यनारायण, श्रीप्रकाश सरपंच, बलबीर सहित अनेक लोग पंचायत में शामिल हुए।

शेखपुरा प्रकरण में पंचायत करते गुर्जर समाज के गणमान्य लोग।

चार लोगों की जा चुकी है जान

शेखपुरा का तिहरा हत्याकांड पिछले साल फाग के दिन हुआ था। एक गुट के लोगों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाकर तीन लोगों में रामकुमार कसाना, मुकेश व प्रदीप की हत्या कर दी गई। हत्याकांड में तत्कालीन डीएसपी भगवान दास का नाम भी आया, जिसके बाद उनका हिसार से पंचकूला मुख्यालय में तबादला कर दिया गया। पंचकूला में उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली। गोली लगने के करीब दो सप्ताह बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड और डीएसपी को आत्महत्या के लिए मजबूर के आरोप में दोनों गुटों के अनेक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

खबरें और भी हैं...