पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वजातीय रोघी खाप किसानों के समर्थन में दूध व सब्जी की सप्लाई रोकेंगे

सर्वजातीय रोघी खाप किसानों के समर्थन में दूध व सब्जी की सप्लाई रोकेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के 172 किसान संगठनों की एक जून से होने वाली दस दिवसीय हड़ताल को सर्वजातीय रोघी खाप पंचायत ने समर्थन देने का फैसला किया है। खाप की प्रधान सुमेर सिंह जागलान की अध्यक्षता में चैनत में हुई पंचायत में यह फैसला लिया गया।पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि किसानों की हड़ताल और गांव बंद आंदोलन का खाप समर्थन करेगी। पंचायत में गांवों से आए ठोलेदारों व पंचों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह अपने गांवों में मुनादी कराकर लोगों को इकट्ठा करें और सभी की सहमति और सहयोग लेकर किसान हड़ताल सफल करें।

पंचायत में कहा गया कि हड़ताल के दौरान दस दिन कोई किसान बाजार या सरकार से कोई लेनदेन नहीं करेगा। किसान अनाज, दूध और सब्जी लेकर शहर में नहीं जाएंगे। किसान अपने परिवार के लिए 18 हजार मासिक आय सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। पंचायत में चैनत से राममेहर सरपंच, पूर्व सरपंच जयवीर, सिंघवा राघों से बलदेव पहलवान, महाबीर नारू, जयसिंह फौजी, मसूदपुर से ज्ञान सिंह दलाल, फते सिंह, राजेश, शिव कुमार, खानपुर से सुभाष कादयान, भीरा ठेकेदार, सिंदड़ से महेंद्र नंबरदार, भाटला से सरपंच प्रतिनिधि पुनीत बेरवाल, कुलदीप बेरवाल, डाटा से उदयबीर पहलवान, शमशेर जागलान, सिसाय से सरूप सिंह पहलवान, सतबीर सिहाग, बलबीर सिंह, खोखा से तेजेंद्र हुड्डा आदि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...