पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में योग शिक्षक तैयार करने का लिया संकल्प

गांवों में योग शिक्षक तैयार करने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा भारत व पतंजलि योग समिति सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हवन के साथ समापन हुआ। सहयोग शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जिला प्रभारी मुकेश, वीरेंद्र, उर्मिल और सुरक्षा द्वारा वितरित किए गए।

पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में योग प्राणायाम, रोगानुसार आसन, एडवांस आसन व षटकर्म का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का आयोजन 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए किया गया। 21 जून तक शहर के हर पॉर्क, वार्ड, कॉलोनी, धर्मशाला तथा 58 गांवों में योग शिविर लगाए जाएंगे। शहर की पुरानी 22 योग कक्षाओं को तथा गांव की 26 योग कक्षाओं को भी सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाएगा। युवा प्रभारी अनुज ने बताया कि शिविरों के माध्यम से हर घर में एक योग शिक्षक तैयार किया जाएगा। यह सब कार्य प्रशासन के साथ सहयोगी बनकर किया जाएगा।

समापन अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल, आजीवन सदस्य रामकुमार, रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र ग्रोवर, जिला संयोजक सतबीर, जिले सिंह, भारत स्वाभिमान प्रभारी देवेंद्र, पतंजलि योग समिति प्रभारी कुलदीप, सह प्रभारी राजीव, दीपक, सुनील, संदीप महिला प्रभारी अनिता, महिला सह प्रभारी उमा, मीनू, मनीषा, किरण, ज्योति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

21 जून तक हर शहर और गांवों में योग शिविर लगाए जाएंगे

खबरें और भी हैं...