पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी गानों पर जमकर की एरोबिक्स

युवाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी गानों पर जमकर की एरोबिक्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी पुलिस जिला द्वारा शहर में पहली बार राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चालीस मिनट के कार्यक्रम में युवाओं ने गानों पर एरोबिक्स व शारीरिक व्यायाम किया। साथ ही गानों पर पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी व युवा जमकर झूमे।

डीएसपी नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में पुरानी कचहरी चौक पर जाट धर्मशाला के बाहर सुबह 6:00 बजे राहगिरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम साढ़े छह बजे शुरू हुआ व चालीस मिनट तक चला। राहगिरी कार्यक्रम में हांसी क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहर के युवा पहुंचे। इस दौरान विपिन बाबा ने ब्राजील, बार्बी गर्ल जैसे गानों पर पुलिस अधिकारियों व युवाओं को एरोबिक्स करवाई। साथ में व्यायाम भी करवाया गया। डीएसपी कादयान ने भी मंच पर जाकर युवाओं को व्यायाम करवाया।

युवाओं ने मंच पर गाने भी सुनाए। इसके बाद हरियाणवी, पंजाबी व देशभक्ति के गानों पर युवा जमकर थिरके। पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी भी इस दौरान पीछे नहीं रहे। जाट धर्मशाला में बैलून शूटिंग का आयोजन भी करवाया गया। कार्यक्रम के बाद युवाओं को खाने के लिए केले दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा करवाया गया। इस दौरान एसएचओ सिटी उदयभान गोदारा, एसएचओ सदर उमेद सिंह, नारनौंद एसएचओ साधुराम, एसआईएस बलराज सिंह, सीआईए स्टाफ व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान नजर नहीं आए।

पुरानी कचहरी चौक पर पुलिस के राहगिरी कार्यक्रम में एरोबिक्स व शारीरिक व्यायाम करते युवा।

पुरानी कचहरी चौक पर पुलिस के राहगिरी कार्यक्रम में एरोबिक्स व शारीरिक व्यायाम करते युवा।

सब कुछ हिट है लिट है लाइफ तेरे यार दी...

सब कुछ हिट है लिट है लाइफ तेरे यार दी...

इस दौरान युवाओं ने गाने भी सुनाए। युवा भोला ने पंजाबी गाना सुनाया कि सब कुछ फिट है हिट है लिट है लाइफ तेरे यार दी। वहीं एक व्यक्ति ने गाना सुनाया कि मोहब्बत की उससे जुदा हो गया मैं। इस दौरान युवा हो पए भांत भांत दे ने हथियार बैलेया तेरी उमर नयानी गाने पर जमकर थिरके।

इस दौरान युवाओं ने गाने भी सुनाए। युवा भोला ने पंजाबी गाना सुनाया कि सब कुछ फिट है हिट है लिट है लाइफ तेरे यार दी। वहीं एक व्यक्ति ने गाना सुनाया कि मोहब्बत की उससे जुदा हो गया मैं। इस दौरान युवा हो पए भांत भांत दे ने हथियार बैलेया तेरी उमर नयानी गाने पर जमकर थिरके।

लोगों को लगा मैराथन दौड़ है

पुलिस द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर कोई खासा प्रचार नहीं किया गया। रोड किनारे लगे स्पीकर व मंच को देखकर लोगों ने समझा कि मैराथन है। जो पहले भी इसी जगह पर दो बार हो चुका है। कमाल की बात तो यह रही की इस दौरान किसी भी पुलिस अधिकारी ने मंच पर यह नहीं बताया कि यह कार्यक्रम क्या है और किस लिए करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद भी लोगों को पता नहीं लगा की कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था। इस दौरान शहर के लोग नाममात्र ही दिखे। कोचिंग सेंटर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार चुंगी से छात्रों को बुलाकर कार्यक्रम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम नौ बजे तक चला। जबकि सवा सात बजे तक कार्यक्रम समाप्त हो गया था।

पहले दिन लोगों का अच्छा रिस्पांस रहा: डीएसपी

डीएसपी नरेंद्र कादयान ने कहा का पहले यह राहगिरी का कार्यक्रम जिला स्तर पर होता था। एसपी ने इस कार्यक्रम को शहर में करने के लिए निर्देश दिए। राहगिरी के पहले दिन लोगों का अच्छा रिस्पांस दिखा। शहर के कुछ लोग व युवा आए। आगे और प्रचार होगा तो और ज्यादा संख्या में लोग आएंगे। पंद्रह दिन या प्रत्येक रविवार का इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...