हांसी | हिंदू सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने टोहाना में आयोजित योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता में 6 से 10 आयु वर्ग में मान्या, 10 से 15 आयु वर्ग में रणजीत, 15 से 22 आयु वर्ग में विकास और 22 से 30 आयु वर्ग में डीपी नविता सैनी ने स्वर्ण पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल अनिल कुमार ने डीपी नविता सैनी और डीपी बिरेंद्र दलाल का स्वागत किया।