पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सोरखी के स्कूल के बच्चों ने जीते 9 पदक

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सोरखी के स्कूल के बच्चों ने जीते 9 पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | जिलास्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मिट की दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। रामकुमार मैमोरियल स्कूल, सोरखी के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। इनमें 5 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक शामिल हैं। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों व कोच सत्यवान बेरवाल का स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ियों हर्षिता, निधि, अंशा, नवीन ने अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। पदक जीतने वालों में दीपांशु, रमन, मुस्कान शामिल रहे। विनीत, खुशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। समारोह के दौरान राजेश शर्मा व अन्य सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...