हांसी | लॉयन्स क्लब, हांसी द्वारा 29 मई को बजरंग आश्रम में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा जांच पड़ताल के बाद सफेद मोतियाबिंद रोगियों को आॅपरेशन के लिए ले जाया जायेगा। शिविर में दवाइयां, दिल्ली ले जाना-लाना, खाना निशुल्क होगा। शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा। क्लब के प्रधान सुरेश बंसल ने बताया यह शिविर पंकज भाटिया के सहयोग से लगाया जाएगा।