सब्जी मंडी के पास पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में ऑफिस में रखी 48 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। गेहूं की फसल बेच कर एक किसान देवराज खट्टर ने बैंक में अपने एक परिचित बैंककर्मी को जमा करवाने के लिए दी थी। बैंककर्मी कुछ देर बाद कार्यालय में आए तो नकदी गायब मिली। फुटेज देखकर एक सफेद रंग की टीशर्ट पहने युवा पर शक है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। श्री कृष्ण कृपा युवा मंच के प्रधान लक्की खट्टर ने बताया कि उनके पिता देवराज खट्टर को गेहूं बेचने के बदले 48 हजार रुपये की रकम मिली थी।