पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट बैंक से बाहर निकलते समय बुजुर्ग की जेब से पेंशन राशि निकाली

स्टेट बैंक से बाहर निकलते समय बुजुर्ग की जेब से पेंशन राशि निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग फूल सिंह की पेंशन गायब हो गई। किसी जेब तराश ने बड़ी सफाई से बुजुर्ग की जेब से पेंशन राशि पर हाथ साफ कर दिया। बुजुर्ग ने आसपास के कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने जेबतराशी करने वाले को देखने की पुष्टि नहीं की। बुजुर्ग ढाणी गुजरान के रहने वाले हैं और स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में पेंशन लेने आए थे। पेंशन लेकर वह बैंक से बाहर निकले। उनकी जेब में 1800 रुपए की राशि थी। बाहर निकलते समय किसी ने उनकी जेब से पेंशन राशि उड़ा ली। बुजुर्ग ने अपनी जेब संभाली तो पेंशन गायब होने की जानकारी मिली। माना जा रहा है कि बैंक से बाहर निकलते समय किसी ने उनकी जेब से पेंशन राशि उड़ाई। जेबतराश के बारे में किसी तरह की जानकारी मिलने की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...