पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमते दो युवक गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमते दो युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईए ने चोरी की मोटर साइकिल पर घूमते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीआईए के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम सुल्तानपुर रोड पर प्रेम नगर के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी शहर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। सामने पुलिस को देख कर मोटर साइकिल को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने साथी कर्मचारियों की सहायता से कुछ दूरी पर बाइक सहित दोनों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात के बारे में पूछताछ की गई तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा पड़ताल करने पर मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर चोरी का होना पाया गया। मोटर साइकिल को कब्जा में लेकर पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। युवकों ने अपने नाम पेटवाड़ के महेंद्र व नंद नगर के सुनील बताए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर में अभियोग अंकित करके पूछताछ और कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...