पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोरखी के स्कूल के बच्चों ने जीते 9 पदक

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोरखी के स्कूल के बच्चों ने जीते 9 पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | जिलास्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मिट की दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। रामकुमार मैमोरियल स्कूल, सोरखी के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते। इनमें 5 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक शामिल हैं। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों व कोच सत्यवान बेरवाल का स्वागत किया गया। मुख्य अध्यापिका सुनीता शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच सत्यवान बेरवाल ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को सराहा तथा भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों हर्षिता, निधि, अंशा, नवीन ने अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। पदक जीतने वालों में दीपांशु, रमन, मुस्कान शामिल रहे। विनीत, खुशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। समारोह के दौरान राजेश शर्मा व अन्य सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...