पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों ने एसडीएम आॅफिस के बाहर बजाईं थालियां

कर्मियों ने एसडीएम आॅफिस के बाहर बजाईं थालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन संघ के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 13वें दिन एसडीएम कार्यालय के बाहर थाली बजा कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले झंडे व काली चुनरी बांधी। एसडीएम की अनुपस्थिति में दो घंटे तक उनके कार्यालय में जमे रहे। आखिरकार तहसीलदार से मिलकर हड़ताली वापस लौटे।

कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और बाजारों में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। महिला कर्मचारियों ने काली चुनिया, काले झंडे, थाली और चम्मच व झाडू सहित पूरे बाजार में घूमते हुए उपमंडल अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दोपहर साढ़े बारह बजे कर्मचारी वहां पर पहुंचे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले से ही पुलिसकर्मी एसडीएम गेट के पास तैनात कर रखे थे। एसडीएम राजीव अहलावत की अनुपस्थिति में कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैठ गए। एक घंटे के बाद तहसीलदार सुखबीर बूरा वहां पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कोई ज्ञापन नहीं देना, एसडीएम से इसलिए मिलना है कि वह उनकी बात को सरकार तक पहुंचाएं। जिस पर कर्मचारी वहां पर बैठे रहे। दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारी वहां से उठे। कर्मचारियों से कहा गया की एसडीएम शाम चार बजे कार्यालय में आएंगे। एसडीएम शाम को भी नहीं आए। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह मंगलवार को नई रणनीति बनाएंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश कुमार व दमकल यूनियन से रोशन लाल गुर्जर की अध्यक्षता में हड़ताल जारी रही।

खबरें और भी हैं...